फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर अपने स्टूडेंट से ही शिक्षक ने ठगे साढ़े तीन लाख रुपये, गिरफ्तार

Tue, 08 Nov 2022 03:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में एक शिक्षक ने एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने शिष्य से ही साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफसीआई में नौकरी दिलाने का लालच देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठगने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के नैरनी निवासी भानु प्रताप के अनुसार उससे एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर उसके गुरु दासखण्ड मजरे कासिमगंज निवासी उदयभान वर्मा व कोयलानगर थाना चकेरी जिला कानपुर नगर निवासी आलोक श्रीवास्तव ने कई बार में करीब साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने भानु प्रताप को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था।

रविवार को दोनों ने एक बार फिर पांच लाख रुपये की मांग की और माती नहर पुल पर बुलाया था। इस पर पुलिस की मदद से भानु प्रताप ने दोनों को वहीं पर पकड़ लिया और पुलिस का सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर उदयभान व आलोक को सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बंदी बनाए गए दोनों लोगों के पास से पुलिस ने 49 हजार 200 रुपये, एक नियुक्ति पत्र व चार पहिया वाहन व मोबाइल फोन बरामद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें