फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक लापता, फोन कर दी खुद के अपहरण की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर घर से चौराहे के लिए निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके बाद उसने खुद ही फोन कर अपने अपहरण की सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो लखनऊ की निकली। देर शाम तक तलाश चलती रही।
विज्ञापन

थाना व कस्बा कुर्सी के ब्रह्मनी टोला निवासी आरिफ का 20 वर्षीय पुत्र शामी शनिवार दोपहर घर से चौराहे पर जाने को बताकर निकला था। परिजनों के अनुसार, शाम को अचानक उसने परिजनों को फोन कर अपने अपहरण होने की सूचना दी। इससे हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसी नंबर पर दोबारा संपर्क का प्रयास किया तो बंद मिला।
परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना बताई। साथ ही कुछ लोगों पर आशंका जताई मगर पुलिस ने पाया कि जिन पर शक किया जा रहा है वह अपना काम करते मिले। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। युवक के मोबाइल का लोकेशन लखनऊ ट्रांसपोर्ट नगर बता रहा है। एक टीम वहां रवाना कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें