फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी मुचलके पर कोतवाली से रिहा हुए पूर्व चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विवादित शेेेेरो-शायरी करने के मामले में बृहस्पतिवार की रात हिरासत में लिए गए नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन को पूछताछ के बाद सुबह पुलिस ने निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। यहां से निकलने के बाद पूर्व चेयरमैन ने स्वयं लखनऊ स्थित सहारा अस्पताल में भर्ती होने की सूचना ट्वीट कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पूर्व चेयरमैन व चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत श्रीवास्तव ने घर पर एक मुशायरा किया। इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल थे। इस दौरान चेयरमैन ने मोहम्मद साहब पर की गई नूपुर शर्मा की टिप्पणी के पक्ष में कुछ शेरो-शायरी सुनाकर उनका समर्थन किया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट पुलिस-प्रशासन ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद कोतवाली लाकर देर रात तक पुलिस के अधिकारियों ने पूछताछ की। बताते हैं कि गंभीर बीमारी से परेशान पूर्व चेयरमैन की हालत बिगड़ने पर उन्हें सुबह निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

यहां से छूटने के बाद पूर्व चेयरमैन रंजीत श्रीवास्तव ने ट्वीट कर स्वयं के सहारा अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी साझा की। एएसपी उत्तरी ने बताया कि पूर्व चेयरमैन की हालत बिगड़ने पर उन्हें शुक्रवार सुबह निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। उसके बाद वह लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें