फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। दुकान पर सोने गए एक किशोर का शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के लोधे सिंह पुरवा मजरे सुरजवापुर गांव का है।
विज्ञापन

यहां के निवासी ओमप्रकाश की लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर साउंड सर्विस व डीजे की दुकान है। हमेशा की तरह ओमप्रकाश का बेटा महेश (15) सोमवार की शाम को भी घर से खाना खाने के बाद दुकान पर सोने चला गया। मंगलवार की सुबह दुकान मालिक ने शटर आधा खुला होने पर इसकी सूचना ओमप्रकाश को फोन पर दी।
इस पर पहुंचे ओमप्रकाश ने शटर ऊपर उठाया तो उसका बेटा महेश बेंच पर घुटने के बल दुकान में लगे छत के कुंडे से रस्सी से लटका मिला। यह देखकर ओमप्रकाश अवाक रह गया। आननफानन बेटे के गले में लगे फंदे को हटाकर शव लेकर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें