फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा बादाम... गाने को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। मुंडन संस्कार में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर कच्चा बादाम... गाने पर डांस को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत पर छह पर केस दर्ज किया गया है। मामला कोठी थाना क्षेत्र के रामदीन पुरवा गांव का है।
विज्ञापन

यहां के निवासी महाजन के बेटे के मुंडन संस्कार पर सोमवार को प्रीतिभोज था। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आधी रात को स्टेज पर कच्चा बादाम... गाने पर डांस को लेकर असंद्रा थाना क्षेत्र के जरगांवा निवासी रिंकू और गांव के निवासी गयादीन के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़नी की दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
इसमें एक पक्ष के रिंकू उसका बहनोई महजाजन, धूनधून व दूसरे पक्ष के गयादीप, राहुल व कालीचरण घायल हुए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कोठी पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि नाच-गाने के दौरान हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर छह लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें