फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम मलूकपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले गांव में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। उसके बाद जब पुलिस उन्हें लेकर सीएचसी पहुंची। तो वहां भी दोनों पक्ष आमने-सामने होकर भिड़ गए। जिसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मलूकपुर में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को सुरेश चंद सोनी व इसरार के बीच कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष के लोग मौके पर आ गए और मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को लेकर सीएचसी देवा पहुंची। जहां पर दोनों पक्षों में फिर जोरदार भिड़ंत हो गई।
सीएचसी के बाहर दोनों पक्षों में हुई मारपीट को देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। आननफानन कोतवाली को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जिनमें एक पक्ष के सुरेश चंद सोनी, बाबू लाल सोनी, अरविंद कुमार सोनी व दूसरे पक्ष के इसरार, कैसरजहां व आदिल घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें