फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक का हाईवे किनारे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। दोस्तों के साथ पार्टी करने निकले एक युवक का शव हाईवे के टोलगेट के पास बृहस्पतिवार की सुबह पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला हैदरगढ़ कोतवाली के अमिलहरा गांव का है।
विज्ञापन

यहां के निवासी अर्जुन सिंह का शव सुबह गांव से करीब 50 मीटर दूर लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बारा टोलगेट के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के भतीजे गोविंद ने बताया कि बुधवार शाम को उसके चाचा दोस्तों की पार्टी में शामिल होने गांव के पुत्तनू रावत के साथ गए थे। वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश की जा रही थी।
सुबह टोल के पास शव पड़ा होने की जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के भतीजे की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें