फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मंदिर में बनाई अस्थाई पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। कोटवाधाम मन्दिर में चोरी की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। वहीं कई संदिग्धों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन

बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र में स्थित तीर्थ स्थल कोटवाधाम में बाबा जगजीवन दास के मंदिर परिसर में गुरुवार रात चोरों ने धावा बोलकर 11 ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अमर उजाला में इस खबर के प्रकाशन के बाद शनिवार को हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
कोतवाल दयाशंकर सिंह अपनी टीम के साथ सुबह मन्दिर पहुंचकर वहां मौजूद पुजारियों से बात की और टूटे पड़े तालों के ऊपर के फिंगर प्रिंट लिये। उसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू किया मगर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। इसके बाद सीसीटीवी में लगे हार्डडिस्क को वह अपने साथ थाने ले गए और गहन जांच शुरू कर दिया है। पुलिस को इस घटना में मंदिर के ही किसी कार्यकर्ता पर शक है।
विज्ञापन

इधर, शनिवार सुबह पूरे कोटवाधाम की गश्त करने के बाद पुलिस ने मंदिर के बगल खाली पड़े एक रैन बसेरे को अस्थाई पुलिस चौकी बनाई है। जहां पर कोतवाली के दो सिपाही और दरोगा तैनात रहेंगे। जिससे पूरे कोटवाधाम और मंदिर की सुरक्षा सही तरीके से हो सके।
जब तक पुलिस को चौकी बनने के लिए जगह नहीं मिल जाती तब तक यह रैन बसेरा अस्थाई चौकी रहेगी। कोतवाल ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वह चाहे मंदिर का कर्मचारी हो या अन्य कोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें