फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में भरे मिले 30 प्रतिबंधित मवेशी, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। प्रतिबंधित मवेशियों से भरे एक ट्रक को पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि कोई आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस द्वारा बरामद मवेशियों में दो की मौत हो गई है। शुक्रवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोठी से होते हुए जैदपुर मार्ग पर एक ट्रक प्रतिबंधित मवेशियों को लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा किया।
विज्ञापन

कोठी पुलिस ने जैदपुर पुलिस को भी सूचना दे दी। दूसरी तरफ से जैदपुर पुलिस भी आ रही थी। ट्रक चालक पुलिस को आता देख कोठी जैदपुर रोड छोड़कर कौरहा पुरवा गांव को जाने वाली सड़क पर ट्रक लेकर पहुंच गया। कौरहा पुरवा गांव के आगे रास्ता न देख ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। ट्रक को लेकर थाने आ रही थी, तभी चौराहा पुर मोड़ के पास स्थित तालाब के पास ट्रक फंस गया।
ग्रामीणों की मदद से ट्रक में लदे मवेशियों को ट्रक से बाहर निकाला गया तो 30 मवेशी निकले। मवेशियों के पैर बांधकर क्रूरता पूर्वक लादा गया था, जिससे दो पशुओं की मौत हो गई। नीचे उतारने के बाद कुछ मवेशी भी भाग गए। कुछ को ग्रामीणों ने पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। एसओ रितेश पांडेय का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें