फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरख (बाराबंकी)। सतरिख क्षेत्र के कुर्मिनपुरवा मजरे सुल्तानपुर वार्ड संख्या 7 से ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव में पर्चा दाखिला के बाद भी चुनाव अधिकारी द्वारा निर्विरोध चुनाव संपंन कराने का आरोप लगाया गया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने जिला निर्वाचन अधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हरख ब्लॉक क्षेत्र के कुर्मीनपुरवा मजरे सुल्तानपुर गांव के ग्राम वार्ड संख्या 7 में ग्राम पंचायत सदस्य के पद का उपचुनाव कराया जाना था। ऐसे में गांव निवासी रामसरन ने 6 जून को नामांकन पत्र दाखिल किया था। चुनाव अधिकारी ने 9 जून को स्वयं के निर्विरोध चुने जाने की बात कहते हुुए 14 जून को प्रमाण पत्र लेने के लिए बुलाया था।
पीड़ित का आरोप है कि जब 14 जून को ब्लॉक गया तो उसे 16 जून को प्रमाण पत्र लेने के लिए कहा गया। जब 16 जून को ब्लॉक में पहुंचा तो उक्त वार्ड से शिवनाथ को निर्विरोध चुनाव का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह को शिकायती पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले चुनाव अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें