फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया पर काटे 70 उपभोक्ताओं के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। बकाया वसूली को लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने अभियान चलाया। इस दौरान जैदपुर विद्युत उपकेंद्र के बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। जैदपुर टाउन सहित ग्रामीण इलाकों में टीम पहुंची और बकाया जमा करने के लिए कहा। जिन उपभोक्ताओं ने बकाया बिल नही जमा किया उनका कनेक्शन काट दिया गया। अभियान के दौरान 70 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और करीब एक लाख रुपया राजस्व भी जमा कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता संजीव राणा, अधिशासी अभियंता संतोष पांडेय के नेतृत्व में अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। जैदपुर नगर पंचायत के साथ ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर, लसोरवा, वजीउद्दीनपुर में डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। कनेक्शन काटने गई टीम ने पहले बकाएदार उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने के लिए कहा।
इस दौरान करीब एक लाख रुपया बिजली का बकाया बिल जमा हो गया। बिजली बिल का बकाया नही जमा करने वाले 70 बकायादारों का कनेक्शन काट दिए गए। इस मौके पर टीम में अवर अभियंता संदीप यादव, वकार मेंहदी, रोहित शुक्ला, नंदू व सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीओ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि बिजली बिल नहीं जमा करने वाले 70 बकाएदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। अभियान के दौरान एक लाख रुपये राजस्व भी वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें