फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर, आहट पर भागते समय ग्रामीणों पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बेहटा गांव में घर में घुसे चोर आहट पर जागे परिवारीजनों पर तमंचे से फायर करते हुए भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के बेहटा गांव में मंगलवार की रात रमेश सिंह के मकान के छत के सहारे चोर अंदर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पास के छत पर सो रही महिला ने चोरों को देखकर मोबाइल से फोन पर सूचना दे दी। इसके बाद जागे परिवारीजनों के गुहार लगाने पर चार लोग छत से कूदकर भागने लगे।
इस दौरान ग्रामीणों के पीछा करने पर चोर तमंचे से फायर कर अंधेरे में भाग गए। रमेश सिंह ने बताया कि चार लोग थे, फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण रुक गए और इसी बीच चोर भाग गए। एक दिन पहले पंचायत के सरांय निरहूं गांव में तीन घरों से हजारों के जेवर व नकदी चोर उठा ले गए थे।
विज्ञापन

चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर क्षेत्र में लोग भयभीत हैं। कोतवाल ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि चोरी के प्रयास की सूचना मिली है। फायर करने की बात सही नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
जनसेवा केंद्र से चोरी
हैदरगढ़ कस्बा में फायर स्टेशन कार्यालय के सामने जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोर कीमती सामान व नकदी उठा ले गए। मंगलवार की रात कस्बा हैदरगढ़ में फायर स्टेशन की दुकान के सामने शत्रोहन लाल मौर्या के जनसेवा केंद्र की दुकान के शटर का ताला तोड़ कर चोरी हुई है।
चोर दुकान से फोटोकॉपी मशीन, प्रिंटर कलर, फोटो कैमरा सहित अन्य मशीन व प्रपत्र उठा ले गएं हैं। सुबह दस बजे दुकान पहुंचने पर शटर का ताला टूटा होने पर घटना की जानकारी हुई है। दुकान मालिक ने पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें