फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप के पानी से नहाने को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। हैंडपंप पर नहाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दो महिलाओं को बुरी तरह पीटा डाला। इस हमले में एक महिला के सिर में चोटें आईं हैं तो दूसरे के हाथ को दांतों से नोच कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मामला थाना जहांगीराबाद इलाके के ग्राम अतरोरा का है। निशा देवी गौतम पत्नी देशराज गौतम ग्राम बंजरिया सूरतगंज की रहने वाली है। जो वर्तमान में ग्राम अतरोरा थाना जहांगीराबाद में किराए पर रह रही हैं। मंगलवार को दोपहर में हैंडपंप पर नहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
पीड़िता के मुताबिक, गांव के संजय गुप्ता उनकी पत्नी रेखा और बेटे अकुल ने जातिसूचक गालियां देते हुए लात-घूसों व लाठी-डंडों से हमला करके घायल कर दिया। इस हमले में निशा के सिर में चोटें आईं हैं। उसकी बेटी जूली के दाहिने हाथ को दांतों से नोच कर घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें