फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में दाखिले को लेकर आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्नातक मेें दाखिले की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए मंगलवार से बेवसाइट खोल दी गई है। जनेस्मा में स्नातक में प्रवेश के इच्छुक स्टूडेंट बेवसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के नियमों पर अभी मुहर नहीं लगी है लेकिन आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स का प्रवेश शासन के नियमों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

जनेस्मा में बीए प्रथम वर्ष के लिए करीब दह सौ, बीएससी के लिए तीन सौ और बीबीए व बीसीए की 60-60 सीटें हैं। जनेस्मा प्राचार्य आरएस यादव ने बताया कि स्नातक में दाखिले के लिए बेवसाइट मंगलवार से शुरू हो गई है। स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण आवश्यक है। स्टूडेंट अपना पंजीकरण बेवसाइट पर करा सकते हैं।
इंटर उत्तीर्ण स्टूडेंट्स के यदि प्राप्तांक दर्शाए जाते हैं तो प्राप्तांक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। यदि प्राप्तांक नहीं दर्शाए जाते हैं तो प्रथम आगत प्रथम स्वागत के आधार पर आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स का एडमीशन किया जाएगा। इसके अलावा जो भी शासनादेश होगा उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें