फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज ने दुकान से दो लाख के जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। क्षेत्र की एक ज्वैलरी शॉप को बृहस्पतिवार शाम दो टप्पेबाजों ने निशाना बना लिया। ज्वैलरी खरीदने के बहाने टप्पेबाज करीब दो लाख के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। दुकानदार को जब इसकी भनक लगी तो उसके होश उड़ गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम रन्नी निवासी कृष्ण कुमार की कृष्ण ज्वैलर्स के नाम से कस्बा बेलहरा में दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम दो टप्पेबाज ग्राहक बनकर आए और कुछ सामान लेने का नाटक करते रहे। इसी दौरान करीब 40 ग्राम सोने के झालों का पैकेट कब गायब कर दिया दुकानदार को इसका पता ही नहीं चला।
बाद में जब दुकानदार को इसकी जानकारी हुई तो उसने उन व्यक्तियों की काफी खोजबीन की और घटना की जानकारी पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन टप्पेबाजों का कोई सुराग नही लग सका है। चौकी इंचार्ज संजय सिंह का कहना है कि पीड़ित के जानकारी देने पर पुलिस खोजबीन में लगी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें