फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र से नदारद मिले प्रभारी, रोका वेतन

विज्ञापन
बाराबंकी। नवीनमंडी स्थित गेंहू क्रय केन्द्र का निरीक्षण करते डीएम डा. आदर्श सिंह। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएम ने शुक्रवार को नवीन मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर छापा मारा। उनको केंद्र पर देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। यहां का नजारा देख डीएम भी हैरत में पड़ गए। केंद्र पर तैनात प्रभारी नदारद थे और गेहूं की तौल हो रही थी। प्रपत्रों के नाम पर केंद्र पर कुछ भी नहीं था। जिस किसान का गेहूं तौला जा रहा था उसे बुलाकर पूछा तो वह कोई सही जवाब नहीं दे पाया। यह देख डीएम का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। डीएम ने केंद्र प्रभारी का वेतन रोकते हुए जवाब तलब कर कहा कि गेहूं खरीद में गड़बड़ी मिली तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को एसडीएम सदर के साथ नवीन मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर छापा मारा। यहां का नजारा देख वह हैरत में पड़ गये। जांच के दौरान पाया गया कि केंद्र प्रभारी मौके पर मौजूद नहीं हैं, उनका कार्यालय बंद है और तौल हो रही है। जांच के दौरान कोई प्रपत्र मौजूद नहीं मिलने पर डीएम का माथा ठनका कि दाल में कुछ काला जरूर है। जिस किसान का गेहूं तौला जा रहा था उससे बुलाकर पूछा तो वह कोई सही जवाब नहीं दे पाया और न ही तौल से संबंधित कोई कागज दिखा सका।
इस पर डीएम ने केंद्र प्रभारी तरुण मिश्रा का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए जवाब तलब किया है। इस दौरान उन्होंने किसानों से बात भी की और उनकी समस्याओं को सुना तथा एसडीएम को निराकरण कराए जाने के आदेश दिए। वहीं किसानों का कहना है कि आला अधिकारियों के निरीक्षण के बाद जाकर जिम्मेदारों की नींद टूटी है। जब गेहूं खरीद बंद होने को है तब केंद्रों पर पहुंच किसानों का हाल जान रहे हैं। इस मौके पर एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ के निरीक्षण में केंद्र से गायब मिले प्रपत्र
जिला विपणन अधिकारी ने शुक्रवार को साधन सहकारी समिति सरायंचांदू गेहूं क्रय केंद्र पर छापा मारा। जांच में यहां पर एक भी प्रपत्र मौजूद नहीं पाए जाने पर केंद्र प्रभारी से जवाब तलब किया है। जिला विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि कई बार मांगे जाने के बाद भी केंद्र प्रभारी अशोक कुमार टोकन रजिस्टर नहीं दिखा सके। इनकी यह कार्यशैली मनमानी और अनुशासनहीन का प्रतीक है। ऐसी स्थिति में उन्होंने केंद्र प्रभारी से जवाब तलब करते हुए एआर कोऑपरेटिव से केंद्र प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें