फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव का जश्न मनाने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। चुनाव जीतकर अपने दरवाजे पर कानून का उल्लंघन कर जश्न मना रहे नवनिर्वाचित प्रधान पति समेत 10 लोगों पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के ग्राम किंतूर में सुऐबा बानो पत्नी अकरम भारी मतों से चुनाव जीत गईं। इसके बाद प्रधान पति ने जोश में होश खोने वाली हरकत करते हुए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रैली निकालकर गांव पहुंचे। अपने दरवाजे पर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जश्न को बंद कराया।
वहीं तमाम लोग पुलिस को देखकर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने प्रधान पति अकरम अंसारी, मो. अशरफ, अब्दुल खालिद, तकी फयाज, इम्तियाज, पुत्तन, मनिहार, शकील, राजू, साकिब सहित दस लोगों पर महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके विधिक कार्यवाही की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें