फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को तलाशे नहीं मिल रहा मुख्तार का बाराबंकी कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस रजिस्ट्रेशन मामले में पुलिस अभी तक उसका बाराबंकी कनेक्शन नहीं तलाश सकी है। वहीं इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए मऊ जिले के एक आरोपी की जमानत अर्जी बृहस्पतिवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जबकि इस मामले में आरोपी एंबुलेंस चालक की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम अभी भी पंजाब में सक्रिय है। जबकि शहर कोतवाली में एक बार फिर कई संदिग्ध लोगों को लाकर पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन

पंजाब में रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान माफिया डॉन मुख्तार अंसारी जिस एंबुलेंस का प्रयोग कर रहा था। उसका बाराबंकी में गलत तरीके से पंजीकरण एआरटीओ कार्यालय में कराया गया था। इस मामले में बीते एक अप्रैल को कोतवाली नगर में मऊ जिला स्थित श्याम संजीवनी हास्पिटल की संचालिका डॉ. अलका राय के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया गया था। इसके साथ ही मुख्तार अंसारी समेत चार अन्य लोग इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं। जबकि पुलिस पंजाब में लावारिस मिली एंबुलेंस भी कब्जे में लेकर आ चुकी है और एक आरोपी राजनाथ यादव को पुलिस ने जेल भेजा था।
जिसकी जमानत अर्जी बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों की पुलिस अभी तक तलाश कर रही है। जिस तरह से बाराबंकी में एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन कराया गया उससे यहां के लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। लेकिन अब इस बात का पता लगाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं साबित हो रहा है। हालांकि बृहस्पतिवार को भी शहर कोतवाली पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को कोतवाली बुलवाकर उनसे पूछताछ की है। लेकिन अभी तक बाराबंकी कनेक्शन के पीछे रहे असली चेहरे सामने नहीं आ सके है।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक की तलाश कर रही पुलिस टीम
सीओ हैदरगढ़ के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम अभी भी पंजाब में सक्रिय है। इसके साथ ही सर्विलांस की टीम के पुलिस कर्मी भी वहां भेजे गए है। यह पुलिस टीम एंबुलेंस चालक का पता लगाने के साथ अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं इस मामले में पुलिस की टीमें जल्द ही बांदा जेल में मुख्तार से पूछताछ तो मऊ जाने की भी तैयारी कर रही है।
एंबुलेंस मामले में लोकल कनेक्शन की जांच चल रही है। शक के आधार पर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। इस मामले में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें