फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख के जेवर लेकर भाग गए टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। जेवरों की साफ सफाई करने का झांसा देकर बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने घर में मौजूद दो महिलाओं से डेढ़ लाख के जेवर लेकर भाग निकले। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कस्बे के निवासी अमरेंद्र रेलवे क्रॉसिंग के पास बानी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर घर पर उनकी पत्नी बबिता व माता सोनापती बच्चों के साथ मौजूद थीं। इस दौरान बाइक से पहुंचे दो युवकों ने गेट के पास बैठी सोनापती से खुद को एक कंपनी के सेल्समैन बताते हुए धातुओं को चमकाने का केमिकल बेचने की बात कही। युवकों ने साथ लाए सामान को केमिकल से चमका कर दिखाया। बाद में सोनापती व बबिता की पायल लेकर उसकी साफ सफाई की और उन्हें वापस कर दी।
इस दौरान युवकों ने केमिकल मंगाने के लिए फॉर्म भरकर महिलाओं के हस्ताक्षर भी कराएं। विश्वास जमने पर युवकों ने सास-बहू से अपने सोने के जेवर उतारकर साफ कराने को कहा। महिलाएं इनके झांसे में आ गयी। दोनों ने अपनी कीमती सोने की चेन, कान की बालियां व टॉप्स साफ करने के लिए युवकों को सौंप दिए। युवकों ने पानी गरम कराकर जेवर केमिकल के साथ उसी के टिफिन में रखकर दिए। बाद में बहाने से बबिता को घर के भीतर भेज दिया। महज कुछ ही सेकंड में वह लौटी तो टिफिन कुछ देर बाद खोलने की बात कहकर युवक चलते बने।
विज्ञापन

शक होने पर उसने हड़बड़ा कर तुरंत टिफिन खोला तो उसमें जेवर गायब थे। बदहवास बबिता चीख-पुकार मचाती गेट के बाहर दौड़ी लेकिन दोनों युवक बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। घटना की सूचना उसने फोन पर पति अमरेंद्र को दी। खबर फैलते ही घर पर आसपास लोगों का जमावड़ा हो गया। काफी कोशिशों के बावजूद टप्पेबाजों का कोई सुराग नहीं लगा। शाम को भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें