फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन में दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफेदाबाद (बाराबंकी)। प्रसाद बेचने वाले एक दुकानदार पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। एक हमलावर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास एक तमंचा बरामद हुआ। मामला नगर कोतवाली अंतर्गत खसपरिया गांव स्थित श्री मत्थेश्वर महादेव मंदिर का है।
विज्ञापन

यहां सोमवार को जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगता है। लोगों ने बताया कि दोपहर में 11-12 बजे के बीच सात-आठ लोग आए और खसपरिया गांव निवासी शुभम गोस्वामी से प्रसाद लिया। इसके बाद पैसे की लेनदेन को लेकर कुछ विवाद होने लगा। इसी बीच एक व्यक्ति जो उन्हीं लोगों में से था, ने पूड़ी बनाने वाले गर्म छलनी लेकर प्रसाद विक्रेता पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।
यह मंजर देख मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। जब ग्रामीणों को इस बात की सूचना मिली तो वह दर्जनों की संख्या में पीड़ित को बचाने के लिए दौड़े। यह देख एक हमलावर तमंचा निकालकर हवा में लहराते हुए भागा। जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। हालांकि बाकी हमलावर भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावर को पकड़कर कोतवाली ले गयी। लोगों का कहना है कि मेले में पुलिस व्यवस्था न होने के कारण ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें