फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से युवकों ने की छेड़छाड़, बना लिया वीडियो, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। घर से साइकिल से बाजार जा रही एक किशोरी को गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ दबोच लिया। इसके बाद किशोरी को आम की बाग में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान युवक के दोस्तों ने घटना का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी पर किशोरी की मां ने गांव के ही युवक को नामजद करते हुए उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह साइकिल से कुर्सी कस्बा जा रही थी। तभी गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ किशोरी को दबोच लिया। इसके बाद किशोरी को पास की बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर तीनों युवक भाग गए। घटना के दौरान आरोपियों ने किशोरी का वीडियो बना लिया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मामले की जानकारी किशोरी की मां को हुई तो उसने कुर्सी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद व उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी। कुर्सी थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें