फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, चाची गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में भतीजे ने ही चाचा की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी को भी गंभीर चोट लगी है जो सीएचसी में भर्ती है। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गांव लालापुर निवासी गयासुद्दीन (50) पुत्र निजामुद्दीन के घर में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे उसके सगे भतीजे अलाऊदीन उर्फ मटरू ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घर में मौजूद शरीफुल निशा पत्नी गयासुद्दीन ने बचाने की कोशिश की तो मटरू ने लाठी से उनके सिर पर भी वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान मटरू की पत्नी घर में ही मौजूद रही।
चाचा की हत्या और चाची को घायल करने के बाद मटरू घर से भाग निकला। लेकिन तब तक ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो चुकी थी। उन्होंने गांव के बाहर ही मटरू को धर दबोचा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को आरोपी को सौंप दिया। घायल शरीफुल निशा को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। परिवारीजनों ने बताया कि मटरू अपने चाचा गयासुद्दीन के साथ ही रहता था।
विज्ञापन

करीब 6 माह पहले गयासुद्दीन ने कर्ज लेकर भतीजे मटरू की शादी की थी। इधर बीच मटरू भी कमाने लगा था। गयासुद्दीन को कर्ज और लगने वाले ब्याज की चिंता सता रही थी। वह मटरू से पैसे या जेवर की मांग कर रहा था जिससे व कर्ज को उतार सके। बुधवार की सुबह भी इसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। एसओ मनोज शर्मा का कहना है इस मामले में आरोपी मटरू व उसकी पत्नी जैनम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें