फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण के विरोध में भाई पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में बुधवार देर रात एक किशोरी को घर के सामने से अगवा करने का प्रयास किया गया। जानकारी पर उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में जानलेवा हमला व छेड़छाड़ करने का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी को बुधवार देर रात घर के बाहर से अगवा करने की अपहरण की कोशिश की गई। किशोरी के शोर मचाने पर घटना की जानकारी उसके भाई को हुई। भाई ने विरोध किया तो दोनों अपहरणकर्ताओं ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में किशोरी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की गर्दन में चाकू का गंभीर घाव था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि हमलावरों के नाम वारिस व गुड्डू हैं। दोनों सगे भाई हैं। केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
किशोरी से निकाह करना चाहता था एक आरोपी, उसकी बहन से हुआ था रिश्ता
बाराबंकी। पुलिस की छानबीन में पता चला कि आरोपी और किशोरी के परिवार मूलत: असम के रहने वाले हैं। धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि अभियुक्तों में वारिस का रिश्ता किशोरी की बहन से तय हुआ था। लेकिन वारिस किशोरी से जबरन विवाह करना चाहता था। इसके लिए बुधवार रात वारिस अपने भाई गुड्डू के साथ किशोरी के घर पहुंचा और उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें