बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। अभियुक्तों के पास तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बुधवार रात भानमऊ रोड पर कुछ संदिग्ध लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान इस्लाम व इस्माइल निवासी चन्द्रावती कादीपुर थाना चौबेपुर जिला वाराणसी, कमलेश यादव निवासी चन्द्रावती ऊंगापुर थाना चौबेपुर जिला वाराणसी व चन्दन निवासी बरातीपुरवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। जैदपुर प्रभारी जैदपुर अमरेश सिंह बघेल के मुताबिक अभियुक्तों के पास दो तमंचे, कारतूस, देशी बम व पांच हजार रुपये बरामद हुए। अभियुक्त चोरी की कई घटनाएं कर चुके हैं।