बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय कर्मचारी सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट पर अटेवा की टीम ने कब्जा जमा लिया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में नलकूप इलेवन को शिकस्त दी।
शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल टीचर्स इलेवन और टीम अटेवा के बीच खेला गया। जिसमें टीचर इलेवेन के 79 रनों लक्ष्य का पीछा करते हुए अटेवा ने मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश पा लिया। दूसरा सेमीफाइनल एनएचएम वारियर्स और नलकूप एकादश के बीच खेला गया।
जिसमें एनएचएएम वारियर्स के 88 रनों के जवाब में नलकूप एकादश ने 7 विकेट पर लक्ष्य हासिल करते हुुए फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद अटेवा और नलकूप एकादश के बीच फाइनल मैच रोमांचक रहा। अटेवा टीम ने 10 ओवरों में 95 रन बनाए। जबकि जवाब में नलकूप एकादश की टीम मात्र 60 रन ही बना सकी। इस तरह टीम अटेवा को इस टूर्नामेंट में विजयी घोषित किया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह विसेन ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।