फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा बाजार में रही भीड़

Wed, 11 Nov 2015 06:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जीआईसी मैदान मेें सजे आतिशबाजी बाजार में कुल 45 दुकानदारों ने अपनी दुकान को विविध तरह के पटाखों से सजाया है। बाजार मेें तरह-तरह की रंगबिरंगी रोशनी और धीमी व तेज आवाज वाले पटाखों की धूम रही। बुधवार को सुबह से ही बच्चों के साथ बड़ों में भी पटाखे खरीदने की होड़ सी रही।
विज्ञापन


ब्रांड की बात करें तो डिंपल 25 राउंड आवाज वाले तो मोनिका आसमान में रंगबिरंगी छटा बिखेरने वाले पटाखों की डिमांड रही। वहीं सलमान, सन ऑफ सरदार रॉकेट आसमान में तेज धमाका करने वाले पटाखों को लोगों ने खूब खरीदा। इसके साथ ही एयर शूटर व मेगा रॉकेट भी खूब बिके।

सोनी, मुर्गा, मगर भी पीछे नहीं रहे और रंगबिरंगी फुलझड़ी व आवाज करने वाले पटाखों की धूम रही। बाजार में चायनीज आइटम बहुत ही कम दिखे वहीं स्वदेशी पटाखों की ही भरमार रही। बीते वर्ष आठ रुपये में मिलने वाला अनार इस बार 12 रुपये में बिका। वहीं पांच रुपये का माहताब आठ रुपये में बिका। अच्छी खरीददारी के चलते बाजार देर रात तक गुलजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें