फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि

Wed, 11 Nov 2015 06:13 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपों का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। शुभ मुहूर्त में सुख समृद्धि के प्रतीक गणेश-लक्ष्मी और कुबेर की पूजा के साथ धूम-धड़ाका शुरू हो गया। दीपावली का धूम-धड़ाका देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह पटाखों के धमाके के साथ पूजा के मंत्रों के स्वर गूंज उठे। छतों की मुंडेरें दीयों की कतारों से जगमग हो गईं। व्यापारियों ने बही-पूजन कर व्यापार में समृद्धि की कामना की, तो घरों में पूजन कर समृद्धि व परिवार की खुशहाली मांगी गई।

शुभ लाभ प्रदाता भगवान गणेश व सुख समृद्धि प्रदात्री माता लक्ष्मी की घर-घर में पूजा की गई। बुधवार को शाम होते ही आरती से स्वर गूंज उठे।

रंगबिरंगी झालरों से सजे जगमगाते घर, बाजार में चमकते व्यापारियों के चेहरे चहुंओर मची धूम, छतों पर मोमबत्ती व जगमगाते दीयों की कतारें दिखाई दीं।

दीपोत्सव का नजारा शहर में बुधवार सुबह से ही नजर आने लगा था। सुबह आठ बजे से ही बाजार सजे दिखाई दिए। हर कोई पर्व पर उत्साहित दिखा।

लोगों ने पूजन सामग्री और मिठाई आदि की खरीदारी की। बेकरी व कंफेक्शनरी शॉप में तो गजब की भीड़ जुटी रही। शुभ मुहूर्त में पूजन अर्चन के बाद बच्चों ने जहां बड़े-बुजर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया वहीं लोगों ने गले मिलकर और मुंह मीठा कराकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


शाम को पूजन के बाद आतिशबाजी शुरू हो गई। कोई अनार जला रहा था तो कोई फुलझड़ी। घंटाघर, सत्यप्रेमीनगर, सिविल लाइंस, आवास विकास कॉलोनी जैसे इलाकों में त्योहार का अलग ही रंग दिखा।

हर कोई नए कपड़े पहनकर दीपावली की मस्ती में दिखा। बड़ी-बड़ी इमारतें रंगबिरंगी झालरों से सजी थीं। शाम होते ही पूरा जिला रोशनी से जगमगा उठा और आतिशबाजी से आसमान में रंग-बिरंगी छटा बिखर गई। जिलेभर में दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें