फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाने और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आदर्श व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से काम करने पर सहमति जताई है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को यूपीपीसीबी मुख्यालय में अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के पालन, पर्यावरण अनुकूल विकल्पों की उपलब्धता, व्यापारियों की भागीदारी और जनजागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डॉ. आरपी सिंह ने व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक की जगह पर्यावरण अनुकूल उत्पाद अपनाने और शासन के नियमों का पालन करने की अपील की। बैठक में मुख्य पर्यावरण अधिकारी प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी जेपी. मौर्य, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया, वरिष्ठ महामंत्री जितेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें