सिद्धौर (बाराबंकी)। सीएचसी सिद्धौर को कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर आबकारी विभाग द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को सीएमओ ने टीम के साथ सीएचसी का निरीक्षण कर सीएचसी अधीक्षक को कोरोना अस्पताल बनाए जाने की तैयारियां तेज करने के आदेश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर हरप्रीत सिंह को बताया कि सीएससी को कोविड अस्पताल बनाने के लिए चयनित की गया है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएं। सीएमओ ने बताया कि यहां पर आबकारी विभाग की ओर से ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जाएगा जिससे आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को भर्ती कर उपचार की सुविधा दी जा सके।
उन्होंने कहा कि जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम भी शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी कोठी का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी सिद्धौर जब कोविड अस्पताल के रूप में तैयार हो जाएगा तो यहां का जनरेटर वहां पर लगाया जा सकता है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएं। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. हसीब, डॉ. अजय रावत, डॉ. फहीम शेख आदि मौजूद रहे।