फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कोविड संक्रमण जैसे हालात से हुई मौतों से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम(बाराबंकी)। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के गांव में रोज कोई ना कोई शव श्मशान घाट में दफन होता नजर आ रहा है। इसका न तो कोई सरकारी लेखा-जोखा है और ना ही इन सभी की मौत का कारण ही स्पष्ट पता चल पाया है। कोविड से मिलती जुलती ऐसी मौतों को लेकर ग्रामीणों में भय सा व्याप्त है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कोटवाधाम अमनियापुर तराई क्षेत्र के गांवों में इस समय रोज कई मौत हो रही है जिसका कोई सरकारी लेखा जोखा नही है। इनके परिजनों को भी इनकी मौत का कारण नही पता है। लोग कोरोना की बात कह कर इनके अंतिम संस्कार में जाने से कतरा रहे हैं। क्षेत्र के कई गांवों में दर्जनों लोग बुखार सांस लेने की दिक्कत व खासी जैसी मामूली बीमारी से दम तोड़ चुके हैं इनमें से युवा वर्ग कुछ ज्यादा ही प्रभावित है।
राजू कश्यप (38) कोटवाधाम निवासी अचानक आए बुखार से मौत हो गयी। मीता सिंह खजुरी की अचानक तबियत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गयी। ऐसे ही अनेकों मौत के मामलों में कोविड जांच न हो पाने के कारण महज औपचारिकता भर मास्क लगाकर इनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें