फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में प्रेमी व पत्नी को उम्रकैद

Wed, 09 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की हत्या के मामले में कोर्ट ने पत्नी व प्रेमी समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपियों को 10-10 हजार रुपये जुर्माना देने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने एक आरोपी को संदेह का लाभ देेेेते हुए बरी किया है।
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि कोतवाली देवा के ग्राम उमरी निवासी लालजी की शादी कोतवाली चिनहट लखनऊ के ग्राम धौकलपुर निवासी कविता पुत्री बाबूलाल के साथ हुई थी। लालजी शादी के बाद से ससुराल में रहता था।

लालजी का मौसेरा भाई विश्वनाथ भी धौकलपुर में रहने लगा था। लालजी के साथ विश्वनाथ एक कंपनी में नौकरी करता था। इसी दौरान विश्वनाथ के अवैध संबंध कविता से हो गए। इस कारण कविता व विश्वनाथ ने लालजी को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।
विज्ञापन


कविता के कहने पर 20 सितंबर 2013 को विश्वनाथ व उसके साथी रंजीत ने लालजी को शारदा नहर किनारे बुलाया। वहां आरोपियों ने बांके से लालजी की हत्या कर दी और शव झाड़ी में छिपा दिया।

मृतक के भाई रामू ने कविता, विश्वनाथ, रंजीत व विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपर सत्र न्यायाधीश उदयभान सिंह ने कविता, विश्वनाथ व रंजीत को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों को 10-10 हजार रुपये जुर्माने का भी आदेश दिया है। विक्की को संदेह के लाभ में दोष मुक्त करते हुए बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें