फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तिलक समारोह से लौट रहे दंपती से लूटपाट, फायरिंग

Wed, 20 Nov 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
लूट की ​शिकार सविता यादव।
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली इलाके में मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय सोमवार को रास्ते में दंपती को बाइक सवार तीन लुटेरों ने घेर कर मंगलसूत्र व हार लूट लिया। युवक के विरोध करने पर फायरिंग करते हुए पिटाई की और उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। आनन-फानन पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस, सर्विलांस व क्राइम ब्रांच की टीम ने खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी उमेश कुमार सोमवार की शाम को अपनी पत्नी सविता यादव के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के तिलक का पुरवा में फुफेरे भाई सुशील कुमार यादव के घर तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। रात 10 बजे के बाद उमेश मोटरसाइकिल से पत्नी संग घर जाने के लिए निकले। रास्ते में मोहम्मदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सरथरा क्रॉसिंग के पास टॉयलेट के लिए रुक गए। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहा दिखाकर दंपती को घेर लिया। बदमाशों ने महिला को पकड़कर उनके गले से सोने का हार व मंगलसूत्र उतरवा लिया।
उमेश नेे घटना का विरोध करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। इसपर दूसरे ने हवाई फायरिंग की और लात-घूसों से पिटाई कर दी। उनका मोबाइल छीन कर फेंक दिया और पर्स निकालकर जानमाल की धमकी देते हुए सफेदाबाद की ओर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने मोबाइल ढूंढ़कर पुलिस को सूचना दी। पीआरबी व मोहम्मदपुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ितों को कोतवाली पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

एएसपी सीएन सिह्ना, सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी, कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें