फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कर्मचारी को वाहन ने रौंदा

Fri, 30 Oct 2015 11:25 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा-बाराबंकी मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर मतगणना का प्रशिक्षण प्राप्त कर बाइक से घर कुर्सी लौट रहे कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृत कर्मचारी जीजीआईसी फतेहपुर में कार्यरत था। नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कर्मी की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



थाना व कस्बा कुर्सी निवासी अवधराम जायसवाल (45) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत था। अवधराम की ड्यूटी पंचायत चुनाव की मतगणना में लगाई गई थी। मतगणना में लगाए गए कर्मियों को नवीन सब्जी मंडी गोंडा रोड पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अवधराम को भी प्रथम पाली में मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था।

बाराबंकी-देवा रोड पर सूत मिल तिराहा के पास दोपहर करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने अवधराम की बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल अवधराम को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अवधराम ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन


साथी की मौत की खबर सुनकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी व शिक्षक जिला अस्पताल पहुंचे। नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी कोतवाल अनिरुद्घ सिंह ने बताया कि दुर्घटना अज्ञात वाहन से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें