फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 हजार लीटर अल्कोहल भरा टैंकर पकड़ा

Fri, 30 Oct 2015 11:23 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर निजी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को पुलिस ने एबसल्यूट अल्कोहल भरा एक टैंकर पकड़ा। इसमें सोलह हजार लीटर एबसल्यूट अल्कोहल बरामद किया गया है। टैंकर चालक व अन्य दो लोग भाग गए। पुलिस अज्ञात के खिलाफ आबकारी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह लखनऊ मार्ग पर गोतौना स्थित निजी पेट्रोल पंप के पास हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग ने छापामारी कर एक टैंकर को धर दबोचा। पुलिस ने टैंकर में सोलह हजार लीटर एबसल्यूट अल्कोहल भरा था। कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि यह अल्कोहल शराब बनाने के काम में आता है।

जिला आबकारी अधिकारी विपिन सहाय यादव ने बताया कि सीतापुर की अवध शुुगर फैक्ट्री से एबसल्यूट अल्कोहल से भरे दो टैंकर गाजीपुर स्थित इंडियन नारकोटिक्स की अफीम फैक्ट्री के लिए निकले थे। अल्कोहल को सीतापुर से लखनऊ होकर वाया रायबरेली, सुल्तानपुर, जौनपुर से गुजरते हुए गाजीपुर पहुंचना था।
विज्ञापन


सूचना मिली की यह दोनों टैंकर अल्कोहल की कालाबाजारी करने के लिए ले जाया जाए रहे हैं। अवैध शराब तस्करों की मिलीभगत से अल्कोहल की कालाबाजारी के लिए मार्ग बदलकर टैंकर को लखनऊ-हैदरगढ मार्ग से होकर अन्यत्र ले जाया जा रहा था। पुलिस व आबकारी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापा मार कर एक टैंकर कब्जे में ले लिया। इस टैंकर का चालक व अन्य लोग मौके से भाग गए। एक अन्य टैंकर का पता पुलिस नहीं लगा सकी है। अज्ञात के विरुद्ध हेराफेरी करने समेत आबकारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें