फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जालसाजी से रजिस्ट्री कराने में चार पर केस दर्ज

Sat, 07 Jun 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। कोर्ट के आदेश पर जालसाजी से रजिस्ट्री कराने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के रिछली मजरे एंडौरा निवासी सईद ने कोर्ट में दी अर्जी में बताया कि वह उसके पड़ोसी मो. उसमान 17 नवंबर को एक प्लाट का बैनामा कराने में गवाही देने के बहाने तहसील रामनगर लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां जालसाजी कर पैतृक घर को प्लाट दर्शाकर उसे अपने नाम करवा लिया। बैनामा में बताई धनराशि भी उसे नहीं दी गई। बताया कि जिस मकान का बैनामा करवाया गया वह पीड़ित का पुश्तैनी है। एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि अदालत के आदेश पर उस्मान व उनके दो भाईयों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें