फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार आम लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बुजुर्गों को कोरोना से बचाने को लेकर शुरू किए गए अभियान के तहत पहले दिन तीन हजार लोगों ने सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंच कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान करीब 288 लोगों ने निजी अस्पताल में पहुंचे और पैसा देकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण कराने के लिए अस्पतालों में पहुंचे बुजुर्गों और चिकित्सकों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है इसलिए टीका लगवाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। हालांकि अस्पतालों में जितनी भीड़ जुटने की उम्मीद की गई थी उतनी भीड़ नहीं जुट सकी।
विज्ञापन

जिले में करीब 3262 लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से पहले दिन करीब 3004 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान सीएचसी फतेहपुर पहुंचे अजीत श्रीवास्तव (72) ने कोरोना का टीका लगवाने के बाद लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचना है तो टीकाकरण बहुत जरूरी है। सरकार जब हमें मुफ्त में यह सुविधा दे रही है तो हमें टीका लगवाने में क्या दिक्कत हैं इसलिए हर किसी को अपने निकट के अस्पताल में पहुंचकर टीका जरूर लगवाना चाहिए।
वहीं सीएचसी बड़ागांव अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार और डॉ. नमिता ने भी कोरोना का टीका लगवाया और कहा कि जो स्वास्थ्य कर्मी, राजस्व कर्मी किन्हीं कारणों से टीका नहीं लगवा सके हैं वह अपने निकटतम के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। यह देसी टीका है इसलिए पूरी तरह से सुरक्षित है और अब तक कितनों को यह टीका लग चुका है लेकिन कहीं से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। इसलिए टीका लगवाने के लिए हर किसी को आगे आने की जरुरत है।
विज्ञापन

288 ने खरीद कर लगवाया टीका
टीकाकरण के लिए 8 निजी अस्पतालों को भी टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। वृहस्पतिवार केे हिंद अस्पताल में सबसे ज्यादा 120 लोगों ने पैसा देकर टीका लगवाया। इसी प्रकार मेयो अस्पताल में 51, आस्था अस्पताल में 16, आहूजा नर्सिंगहोम में 31, जैन नर्सिंगहोम में 7 तथा शेरवुड अस्पताल में 69 लोगों ने पैसा देकर कोरोना का टीका लगवाया।
जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु और 45 से 60 वर्ष के बीच के बीमार लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का अभियान वृहस्पतिवार से शुरू किया गया है। इसके लिए जिले में 17 सरकारी और 6 निजी अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। लोगों से अपील की जाती है वह अपने निकट के अस्पताल में पहुंच कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें