फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2973 कोरोना योद्धाओं को लगाया गया टीका

विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में काविड का टीका लगवाते नगर पालिका राजस्व निरीक्षक नदीम फरीदी। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना खात्मे को लेकर चलाए जा रहे अभियान के छठवें चरण में बृहस्पतिवार को एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस कर्मियों समेत कई लोगों ने बूथों पर पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान 2973 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण कर कोरोना से बचाव के लिए प्रतिरक्षित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना टीका लगवाने से बचे स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण करने के लिए छठे चरण का अभियान चलाया गया। इस दौरान 3932 को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए जिले भर में 18 केंद्र बनाए गए और इनके माध्यम से शाम तक जिले भर में 2973 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। एसडीएम रामनगर राजीव शुक्ला, तहसीलदार रामदेव निषाद, एसओ मसौली विजेन्द्र शर्मा समेत कई पुलिस कर्मियों और राजस्व कर्मियों ने बूथों पर पहुंच टीका लगवाया।
इसके साथ ही इन अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि टीका लगवाने के बाद हम लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। टीका लगवाने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। टीका लगवाने पहुंचे कर्मियों ने कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली है कि हमारा नाम लिस्ट में हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो टीका लगवाना चाहते हैं लेकिन सूची में नाम न होने के कारण उन्हें टीका नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

कहां पर कितने को लगा टीका
जिला अस्पताल 165, जिला महिला अस्पताल 33, पुलिस अस्पताल 200, पीएसी 328, रामसनेहीघाट 190, सतरिख 149, हैदरगढ़ 220, त्रिवेदीगंज 151, सिद्धौर 207, बड़ागांव 128, दरियाबाद 32, सिरौलीगौसपुर 121, देवा 125, निंदूरा 225, रामनगर 202, सूरतगंज 100, फतेहपुर 164 और टिकैतनगर 158 में कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज आज
जिन स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाया गया था। उन्हें शुक्रवार को दूसरी डोज दी जाएगी।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें