फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन केंद्रों पर 112 ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना के खात्मे को लेकर भले ही शासन प्रशासन टीकाकरण पर जोर दे रहा हो लेकिन आम लोग इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सोमवार को जिले में चलाए गए टीकाकरण अभियान के तहत तीन केंद्रों पर महज 112 लोगों ने अस्पतालों में पहुंच कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान एक निजी अस्पताल को भी टीकाकरण केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

यहां पर पहुंचे 11 लोगों ने पैसे देकर टीके लगवाए। वहीं टीकाकरण में लोगों की संख्या कम देख विभाग भी सकते में आ गया है और चार मार्च की तैयारियों में जुटने के साथ ही टीकाकरण कराए जाने को लेकर प्रचार-प्रसार भी तेज कर दिया है जिससे इस दिन ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा सके।
शासन से मिले आदेश के बाद सोमवार को 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में टीका लगाने के लिए अभियान चलाया गया। इसके लिए जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और एक निजी आस्था अस्पताल को टीकाकरण केंद्र बनाया गया। इस दौरान 45 से 60 वर्ष के बीच के दो लोगों ने टीका लगवाया तो 60 उम्र से अधिक के 110 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

इस तरह से कुल 112 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। जिला अस्पताल में पहुंचे 69, जिला महिला अस्पताल में 32 तथा आस्था अस्पताल में 11 लोगों ने पहुंच टीका लगवाया। इस दौरान निजी अस्पताल में टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोग पैसा देकर टीका लगवाया। लेकिन इस दौरान लोगों में जानकारी का खासा अभाव देखने को मिला।
जानकारी न होने की वजह से ज्यादातर लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच सके। लेकिन विभाग इससे सबक लेते हुए 4 मार्च को होने वाले टीकाकरण अभियान की तैयारियों में अभी से जुट गया है और इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश सभी सीएचसी अधीक्षकों को दिए हैं।
जिले में सोमवार को चलाए गए टीकाकरण अभियान के तहत दो सरकारी और एक निजी अस्पताल को टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। इस दौरान तीनों स्थानों पर 112 लोगों ने पहुंच कोरोना का टीका लगवाया है। अब 4 मार्च को होने वाले टीकाकरण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए सभी सीएचसी अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें