फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी से बचाव को आगे आए कई प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। कोरोना महामारी से गांव को बचाने की ददौरा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की सराहनीय पहल की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। शपथ ग्रहण से पहले अपने पैसे से गांव को बचाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानने कई निर्वाचित प्रधान ददौरा पहुंचे और वहां पर प्रधान के कोरोना से बचाव के इंतजाम देखे। उसके बाद अपनी पंचायतों में भी कुछ ऐसे ही बचाव के इंतजाम करने के संकेत दिए। इसको लेकर ददौरा ग्राम पंचायत में शनिवार को पूरे दिन रौनक रही।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में गांवों में तबाही मचा रहे संक्रमण को लेकर ददौरा के निर्वाचित ग्राम प्रधान राजू गौतम ने शपथ से पहले अपने पैसे से गांव को महामारी से बचाने की दिशा में ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनिंग की मदद से घर-घर जांच का अभियान चलाया। वहीं गांव में कोई बिना मास्क घर से बाहर न निकले। इसको लेकर गांव में पूर्व प्रधान कल्पना तिवारी द्वारा प्रशिक्षित की गई बेटियों द्वारा मास्क बनवाकर बांटे। वहीं यह बेटियां और मास्क तैयार करने में जुटी हैं। जिनका वितरण भी सोमवार तक कर दिया जाएगा।
इस आशय का समाचार शनिवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद ददौरा गांव में कई निर्वाचित प्रधान तैयारियां देखने पहुंचे। जहां पर आशाबहू व प्रधान प्रतिनिधि घर-घर जाकर लोगों की ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनिंग से जांच कर रहे थे। तो बेटियां मास्क बनाने में मशगूल दिखीं।
विज्ञापन

ऐसा देख गांव पहुंचे प्रधानों ने भी शपथ से पहले अपने खर्च से गांव को महामारी से बचाने के दिशा में काम करने की बात कही। ऐसे में कोरोना की पहली लहर में ददौरा की तत्कालीन ग्राम प्रधान कल्पना तिवारी की सीख के साथ सराहनीय पहल करने वाले निर्वाचित ग्राम प्रधान राजू गौतम की पहल जिले के कई गांवों में कोरोना से बचाव में काफी कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें