फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर कूलर में बेहोशी की हालत में मिली लापता किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लापता किशोरी रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर कूलर में बेहोशी की हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। वहीं, गुमशुदगी के मुकदमे में छेड़छाड़ व पास्को एक्ट की धाराएं बढ़ाकर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

मामला लोनीकटरा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक किशोरी मंगलवार को घर से खेत गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की मगर उसका पता नहीं चला। तहरीर परिवारीजनों ने थाने में देकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को ग्रामीणों ने शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी का घर घेर कर तलाशी की जिद्द की मगर रिटायर्ड पुलिस कर्मी के बेटे व पोते ने तलाश में सहयोग करने के नाम पर ग्रामीणों के गुस्से को शांत कराया।
इसके बाद कुछ ग्रामीण तो खेतों में उनके साथ किशोरी की तलाश करने चले गए जबकि कई घर को घेरे रहे। काफी तलाश के बाद ग्रामीणों ने पुलिस कर्मी के घर में घुसकर तलाशी ली तो वह कूलर के अंदर बेहोशी की हालत में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजकर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि गुमशुदगी के मुकदमे में किशोरी के बयान के आधार पर अपहरण, छेड़छाड़ व पास्को एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। रिटायर्ड पुलिस कर्मी के पुत्र अनिरुद्ध व पोते सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें