बाराबंकी। जिले में कोरोना के 10 और पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के दीनदयाल नगर, टापरा बिंधौरा, गुलरिया गार्दा, आकाश पैलेस के पास लखपेड़ाबाग, खुरहा सुखीपुर, फतेहपुर के विशुनपुर, अनवारी, लखौरा, रामनगर के रानी, सिद्वौर में एक-एक समेत 10 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दूसरी तरफ 14 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।