बाराबंकी। सीएमओ कार्यालय के दो कर्मचारियों समेत जिले में 12 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार सीएमओ कार्यालय में दो, गायत्रीनगर, सरावगी मोहल्ला, स्प्रिंग ग्रीन, मंझलेपुरवा, बंकी कोतवाली, बंधौली, अल्लीपुर श्रीराम वन कुटी के पास व अन्य तीन समेत 12 और लोग पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।