फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, सचिव समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गांव के विकास कार्यो में गड़बड़ी के मामले में न्यायालय के आदेश पर बदोसराय पुलिस ने ग्राम प्रधान, सचिव समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह मामला सिरौलीगौसपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत किंतूर का है। गांव के अवनीश कुमार ने कुछ माह पूर्व आरोप लगाया था कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में ग्राम प्रधान आजाद हकीम ने मिट्टी पटाई के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान अपने पुत्र सलमान और सुफियान के नाम पर किया। निर्माण कार्य फर्जी दिखाकर सरकारी धन हड़पा गया। डीपीआरओ, सीडीओ व डीएम से लिखित शिकायत की जिसके बाद ग्राम निधि का खाता सीज करने के बाद कुछ माह उसे खोल दिया गया। इसके बाद अवनीश ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने ग्राम प्रधान आजाद हकीम, उनके दो पुत्र सलमान व सुफियान तथा तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी अजीत वर्मा के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। उसके आधार पर बदोसराय पुलिस ने केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्रधान, सचिव समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर डीडीओ केके सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें