फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में मिले 23 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में तीन दिन में 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दूसरी तरफ 38 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 14 नवंबर को आई जांच रिपोर्ट में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें कुरौली में चार, ढकौली में तीन, जिला अस्पताल, सफेदाबाद, सिविल लाइन, मिर्जापुर, भिटौरा लखन, सगरखा पुरवा, पूरे खरेवन और हाजीपुर में एक-एक संक्रमित पाए गए। 15 नवंबर को आई जांच रिपोर्ट में पांच लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें ढकौली में एक, मकदूमपुर में एक तथा तीन अन्य स्थानों पर संक्रमित पाए गए। सोमवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार आठ और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बंकी के बनवा रमना गांव में पांच, धरपुरवा में एक, लखपेड़ाबाग में एक अन्य एक स्थानों पर संक्रमित मिले हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दूसरी तरफ 38 लोगों के पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें