बाराबंकी। जिले मेें कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकी चपेट में सोमवार को तीन मासूम, एक बैंक शाखा के प्रबंधक, निंदूरा ब्लॉक के एक ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) समेत 140 लोग और संक्रमण की चपेट में आ गए। तीनों मासूमों में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के सूरतगंज क्षेत्र के टांडा गांव में सबसे ज्यादा 15 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना की जांच में सोमवार को मसौली स्थित केनरा बैंक शाखा के प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद शाखा प्रबंधक ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया। सोमवार दोपहर के बाद बैंक में कामकाज बंद कर दिया गया। एलडीएम अतुल कुमार ने बताया कि बैंक शाखा को सैनिटाइज कराने के लिए 48 घंटे के लिए परिसर बंद कर दिया गया है। वहीं निंदूरा ब्लॉक के एक ग्राम विकास अधिकारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। एडीओ पंचायत विभा गुप्ता ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद ब्लॉक कार्यालय को एक दिन के लिए बंद कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
शहर के सत्यप्रेमीनगर मोहल्ले में पांच वर्षीय बालक, नाका सतरिख में चार वर्षीय और लखपेड़ाबाग में तीन वर्षीय बालक संक्रमण की चपेट में आ गया है। रिपोर्ट आने के बाद तीनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सूरतगंज के टांडा गांव में सबसे ज्यादा 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिशुनपुर कस्बे में छह लोग, शहर के सत्यप्रेमीनगर में पांच, राधेनगर में तीन, लखपेड़ाबाग में चार और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही रायपुर में दो, जेठबनी में एक, बजगहनी में एक, सुढ़ियामऊ में दो, खेवराजपुर में एक, आवास विकास कॉलोनी में दो, नाका सतरिख में दो, पुलिस लाइन में एक, सिविल लाइस में दो, विजयनगर में दो, कृष्णानगर में दो, पायनियर चौराहे के पास एक, केडी सिंह बाबू मार्ग पर दो, महर्षिनगर में दो, उजरवारा में एक, रसूलपुर में एक, रीवां सीवां में सात, कमोली में एक, कस्बा इचौली में दो, गोकुलपुर में एक, जगनेहटा में एक, बिछलखा में दो, संदौली उमरपुर में एक, सिपहिया में एक, हिंद अस्पताल में एक, मोहनपुर लोसारी में एक, बीवीपुर में एक, किंतूर में एक, पूरेमोती में एक, सरस्वतीपुरम में एक समेत 140 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।