फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मासूमों समेत 94 और पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 94 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें आठ मासूम, जिला अस्पताल, सीएचसी व पावर कॉर्पोरेशन कर्मचारी भी शामिल हैं। पॉजिटिव मिले मासूमों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे ज्यादा संक्रमित पारा खंदौली, भिलवल और पकरिहा गांव में पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी चपेट में आठ और मासूम आ गए हैं। जेेठौती राजपुतान और भेंदुआ बहरेला में एक-एक वर्षीय मासूम, सिद्वौर के पकरिहा गांव का चार और नौ वर्षीय बालक, अभयनगर में आठ वर्षीय, कांशीराम कॉलोनी का छह वर्षीय, पूरेवीरभान में छह और पांच वर्षीय मासूस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जिला अस्पताल का एक कर्मचारी व पावर कॉर्पोरेशन की एक महिला कर्मचारी संक्रमित मिली है।
इसके अलावा पारा खंदौली गांव में सबसे ज्यादा 13, पकरिहा में 12, भिलवल में 11, औलियालालपुर में तीन, मेडुवा में तीन, हंसौर में तीन, सुमेरगंज में पांच, सीएचसी देवा में एक, ठाकुरपुर में एक, डेहुुवा में एक, मोहल्ला कटरा में एक टिकैतनगर में दो, जेठौती राजपूतान में तीन, उदवतनगर में एक, परेठिया में दो, कांशीराम कॉलोनी में नौ, बड़ेल में एक, रिलायंस फैक्टरी में एक, खसपरिया में पांच, विजयनगर में पांच, पुरानी सब्जी मंडी में दो, राजपुरम में एक, लखपेड़ाबाग में पांच, भेंदुुआ बहरेला में पांच, आवास विकास कॉलोनी में तीन, सत्यप्रेमीनगर में छह, महर्षिनगर में चार, गांधीनगर में चार, बड़ी लाइन में दो, पूरेवीरभान में पांच, ख्वाजापुर में एक, रेलवे कालोनी बुढ़वल में एक, फतेहपुर में एक, पिन्नापुर बड़नपुर में एक, शिवपुरी में चार, कैथा में एक, जैदपुर में एक, पल्हरी चौराहे के पास एक, हनुमंतपुर में एक समेत 94 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें