फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक से नकदी पार की

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के धनोखर चौराहे के पास पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक की डिग्गी में रखे तीन लाख रुपये बदमाशों ने पार कर दिए। जानकारी होने पर पीड़ित नेपुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन कराई लेकिन रुपयों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर के देवा मार्ग निवासी सुरेंद्र सिंह मोनू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका पेट्रोल पंप हैदरगढ़ इलाके में सुल्तानपुर मार्ग पर है। सोमवार रात पंप मैनेजर मनोज गुप्ता ने टैंकर ड्राइवर रणधीर सिंह निवासी अभयनगर को तीन लाख रुपये देकर मालिक तक पहुंचाने को कहा था। रणधीर सिंह बाइक से शहर के धनोखर चौराहे पर पहुंचा और सामान खरीदने लगा। रणधीर के मुताबिक इस दौरान बाइक की डिग्गी में रखे तीन लाख रुपये किसी ने निकाल लिए। जानकारी होने पर पंप मालिक व पुलिस को जानकारी दी गई। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पंप कर्मी के बयान के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें