फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात और मिले कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के बंकी और हैदरगढ़ क्षेत्र में सात और कोरोना के मरीज पाए गए हैं। सोमवार देर शाम जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माती क्षेत्र में संक्रमित को लेने गई टीम को जब मरीज नहीं मिला तो वह वापस लौट आई। इसके बाद कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 123 हो गए हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के मोहल्ला पीरबटावन के रहने वाले दो, बंकी के चेतनामती का रहने वाला एक, घोसियाना हैदरगढ़ का एक, सिविल लाइन का एक, मुज्जफरपुर सरसौंदी का एक तथा लखपेडाबाग का एक युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मुज्जफमऊ सरसौंदी के मरीज को छोडकर अन्य सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गांव तथा मोहल्लों की सीमाओं को सील करते हुए आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस तरह से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 123 तक पहुंच गई है।
मुज्जफरमऊ सरसौंदी गांव का रहने वाला एक युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीज को लेने जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला। देवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि यह युवक लखनऊ में ड्यूटी करता है और जब टीम उसे लेने के लिए गई थी तो वह ड्यूटी पर जा चुका था इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। डीएम ने बताया कि सोमवार को कोरोना के सात मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। इनमें से भनौली का एक, सुल्तानपुर के दो, शहर के लखपेड़ाबाग का एक, सिविल लाइन का एक तथा सिरौलीगौसपुर के मरकामऊ के दो मरीज शामिल हैं। इन मरीजों की अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें