बाराबंकी के कुर्सी क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच के दो छात्रों के साथ स्कूल का ही रसोइया नागेसर यादव धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। इससे परेशान बच्चों ने जब स्कूल जाने से मना किया तो पोल खुली।
एएसपी उत्तरी विकासचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ फतेहपुर जगत कनौजिया को जांच सौंपी गई है।
पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय नागेसर यादव के खिलाफ कक्षा पांच में पढ़ने वाले 11 वर्षीय दो छात्रों के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि छुट्टी के बाद रसोइया दोनों बच्चों को विद्यालय के शौचालय में ले जाता था।
विरोध करने पर धमकाता था। रसोइया एक छात्र के साथ करीब डेढ़ वर्ष से एवं दूसरे के साथ एक माह से ऐसा कर रहा था। 23 जुलाई को स्कूल के अन्य बच्चों ने रसोइया को ऐसा करते देख लिया।