फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी से भड़का विवाद, मां-बेटे को घर में घुसकर पीटा

Tue, 23 Jun 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मिरकापुर गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी मामले में रविवार रात घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई करने वाले मदरसा संचालक के पुत्र सहित तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। देर रात खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। मिरकापुर गांव में शनिवार को मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था। इसमें दरियाबाद के मोगलान मुहल्ला निवासी मदरसा संचालक कारी शमीम अख्तर का बेटा जकरिया भी आया था।
आरोप है कि जकरिया ने वहां मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसका वीडियो मिरकारपुर निवासी रंजना के बेटे गोलू ने बना लिया। रविवार को जकरिया वीडियो डिलीट कराने रंजना के घर पहुंच गया। उसके साथ मोगलान मोहल्ला निवासी आदिल, जीशान और मुबश्शिर भी थे। इन चारों ने रंजना और उनके बेटे को पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घर के बाहर भी उनके 15-20 साथी मौजूद थे। रंजना के शोर मचाने पर बाहर खड़े युवक तो भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने जकरिया, आदिल और जीशान को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गोलू के मुताबिक, घर में घुसे आरोपियों में से एक युवक के हाथ में चाकू भी था, जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए।

टिप्पणी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
रात करीब 10:30 बजे राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता रंजना वर्मा से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। डीएम और एसपी को फोन करके उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।


वायरल हो रहे वीडियो
इस घटना से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में जकरिया आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिख रहा है। दूसरे और तीसरे वीडियो में उसी युवक से गांव वालों की तीखी नोकझोंक होती दिख रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।


बढ़ेगी आईटी एक्ट की धारा
सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। तीन युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एफआईआर में आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें